ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सचदेवा ने सेना, भारत सरकार और मोदी को दी बधाई
07-May-2025 09:41 PM 9251
नयी दिल्ली 07 मई (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत किये गये हमले के लिए भारतीय सेना, भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है तथा कहा है कि यह हमारे सैन्य बलों के पराक्रम की पराकाष्ठा है कि इतने बड़े अभियान के दौरान सभी पूर्व निर्धारित आतंकी ठिकानों को तो नष्ट कर डाला, लेकिन किसी सामान्य नागरिक को क्षति न पहुंचे, इसका भी ख्याल रखा। श्री सचदेवा ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि गत लगभग दो सप्ताह से 140 करोड़ भारतीय आतंक के सरपरस्त पाकिस्तान पर जिस सैन्य कार्रवाई का बेताबी से इंतजार कर रहे थे, वह भारत के जाबांजों ने श्री मोदी के सफल नेतृत्व में आज पूर्ण की है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत तक जा कर आज जिस तरह आतंक पर एक निर्णयक प्रहार किया गया है, उसने 2016 एवं 2019 के हमलों की याद ताज़ा कर दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^