ऑपरेशन सिंदूर वर्दीधारी कर्मियों के धैर्य और दृढ़ संकल्प की याद दिलाती है: जितेंद्र
25-May-2025 10:57 PM 2395
जम्मू, 25 मई (संवाददाता) सशस्त्र बलों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि यह प्रकरण (ऑपरेशन सिंदूर) भारत के वर्दीधारी कर्मियों के साहस और दृढ़ संकल्प की याद दिलाता है। डॉ. सिंह ने इस अनुभव को (खासकर घायल होने के तुरंत बाद अपनी ड्यूटी पर लौटने के लिए सैनिकों की उत्सुकता को देखकर) भावनात्मक और आश्वस्त करने वाला बताया। उन्होंने जम्मू के बाहरी इलाके सतवारी में सैन्य अस्पताल का दौरा किया और हाल ही में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर कार्रवाई में घायल हुए सैनिकों से मुलाकात की। उनमें से कई ने गंभीर चोटों के बावजूद अग्रिम मोर्चे पर लौटने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^