‘ऑपरेशन सिंदूर’: मनोज सिन्हा ने जवानों के पराक्रम को किया सलाम
21-May-2025 11:58 PM 8592
जम्मू, 21 मई (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को पुंछ जिले में सेना के जवानों के बीच पहुंच कर उनके शौर्य एवं पराक्रम को सलाम किया और कहा कि धर्म की जीत हुई है और अधर्म ने उनके हथियारों एवं पराक्रम के आगे घुटने टेक दिए हैं। श्री सिन्हा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सेना के वीर जवानों के अदम्य साहस और वीरता के लिए उन्हें सलाम। पुंछ में जवानों से बातचीत के दौरान मैंने उनकी अजेय शक्ति को याद किया, जिसने भारत के लिए निर्णायक जीत सुनिश्चित की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^