ओरछा का विश्व धरोहर सूची में शामिल होना हर्ष और गर्व का विषय: यादव
17-Oct-2024 10:43 PM 8348
भोपाल, 17 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राम राजा की नगरी निवाड़ी जिले के ओरछा को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की है। डॉ यादव ने कहा कि यह निर्णय हर्ष और गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब विश्वभर में मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर की गूंज सुनाई देगी। राम राजा सरकार की नगरी ‘ओरछा’ मध्यप्रदेश की नई ‘विश्व धरोहर’ बनने जा रही है। यूनेस्को की आधिकारिक घोषणा के पश्चात ओरछा नगरी विश्व धरोहर बन जाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^