ऑस्ट्रेलिया ओपन के दूसरे दौर में त्रिशा-गायत्री
01-Aug-2023 10:12 PM 4214
सिडनी, 01 अगस्त (संवाददाता) त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला युगल जोड़ी ने मंगलवार को अपने ऑस्ट्रेलिया ओपन अभियान की मज़बूत शुरुआत करते हुए कनाडा की कैथरीन चोई और जोसेफ़ीन वू को मात दी। त्रिशा-गायत्री ने पहले चरण में कैथरीन-जोसेफ़ीन को 21-16, 21-17 से हराने के लिये मात्र 38 मिनट का समय लिया। यह कनाडाई युगल के खिलाफ दो मुकाबलो में त्रिशा-गायत्री की लगातार दूसरी जीत है। दूसरे चरण में भारतीय जोड़ी का सामना जापान की मायू मातसुमोतो और वकाना नागाहारा से होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^