ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस दूसरे टेस्ट से बाहर,स्मिथ होंगे कप्तान
16-Dec-2021 05:51 PM 6416
एडिलेड, 16 दिसम्बर वार्ता कप्तानी करते हुए, अपने पहले ही मैच में तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कमाल का प्रदर्शन किया था लेकिन दुर्भाग्यवश वह दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बुधवार रात को कमिंस रेस्तरां में एक कोविड संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे। कमिंस के बाहर होने के बाद एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट की कप्तानी स्टीवन स्मिथ करेंगे। इस बात की सूचना सबसे पहले नाइन अख़बार में छापी गई थी। कमिंस अपने भाई और एडिलेड स्ट्राइकर्स के गेंदबाज़ हैरी कॉन्वे के साथ एडिलेड के एक रेस्तरां में भोजन कर रहे थे, तब ही बगल के टेबल पर बैठे एक व्यक्ति की पहचान कोविड पॉज़िटिव के रूप में की गई थी। कमिंस तुरंत रेस्तरां से निकल गए और अधिकारियों को सतर्क कर दिया। इसके बाद कमिंस का कोविड टेस्ट किया गया जो निगेटिव आया था। हालांकि कमिंस को अब 7 दिनों तक आइसोलेशन में रहना होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^