ऑस्ट्रेलियायी ओपन टेनिस: नोवाक जोकोविच पर वीजा पाबंदी हटी
17-Nov-2022 06:28 PM 1251
कैनबरा (आस्ट्रेलिया), 17 नवंबर (संवाददाता) आस्ट्रेलिया सरकार ने सर्बिया के नामी टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध उठा लिए हैं। इससे उनका आस्ट्रेलियाई ओपन टूर्नामेंट में खेलने का रास्ता खुल गया है। आस्ट्रेलिया के आव्रजन मामलों के मंत्री एंड्रयू जाइल्स ने गुरुवार को जोकोविच पर वीजा की पाबंदी हटाए जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जोकोविच को अस्थायी वीजा दिया गया है। ऑस्ट्रेलियन ओपन आगामी 16-29 जनवरी तक आयोजित किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^