ओटीटी प्लेटफार्म चौपाल पर रिलीज होगी फिल्म ‘दरार 2’
12-Apr-2024 11:24 AM 6373
मुंबई, 12 अप्रैल (संवाददाता) ओटीटी प्लेटफार्म चौपाल पर मल्टी स्टारर फिल्म ‘दरार 2’ प्रदर्शित होगी। फिल्म दरार 2 में कुणाल सिंह, सुशील सिंह, अनिल सम्राट और प्रवेश लाल यादव मुख्य भूमिका में हैं।फिल्म दरार 2, सुशील कुमार उपाध्याय द्वारा निर्देशित फिल्म है। चौपाल के मुख्य चीफ कंटेंट ऑफिसर नितिन गुप्ता ने कहा, चौपाल में भोजपुरी फिल्मों की एक बड़ी लाइब्रेरी है, जिससे कोई भी अपनी पसंदीदा क्षेत्रीय सामग्री एक ही स्थान पर देख सके। दरार 2 एक ऐसी फिल्म है जो मनोरंजन से भरपूर है। फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी। यह ड्रामा फिल्म ओटीटी चौपाल पर देखी जा सकती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^