ऑटो के गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत दो अन्य घायल
31-May-2023 11:36 PM 1751
पत्थलगांव, 31 मई (संवाददाता) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज एक ऑटो के 50 फीट गहरी खाई में गिरकर पलटने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि जशपुर -सन्ना मार्ग के घाघरा के समीप छतोरी के पास अनियंत्रित होकर आटो गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ऑटो वाहन मालिक बुधनाथ और उसकी पत्नी फूलमती सहत चार लोगों की मौत हो गई है। दो अन्य गंभीर घायलों को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। वाहन करदना जाते वक्त अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिरा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^