ऑटो शो कल से, मोदी करेंगे शुभारंभ
16-Jan-2025 11:44 PM 6445
नयी दिल्ली 16 जनवरी (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल यहां एशिया के सबसे बड़े ऑटो शो भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसमें सभी प्रमुख कंपनियों के साथ ही स्टार्टअप का जोर ई. वाहनों पर देखने को मिलेगा। पहले इसे ऑटो एक्सपो के नाम से जाना जाता था लेकिन इसबार इसका नाम बदलकर भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो कर दिया गया है और 10 वर्षाें के बाद इसका आयोजन फिर से राजधानी दिल्ली में होने जा रहा है। वर्ष 2014 में प्रगति मैदान के उन्नयन के कारण यह ग्रेटर नोएडा में आयोजित हो रहा था लेकिन अबकी बार इसकी शुरूआत दिल्ली से होने जा रही है। 17 से 22 जनवरी, 2025 तक प्रगति मैदान के भारत मंडपम में देशी-विदेशी 34 प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां इसमें हिस्सा लेने जा रही हैं। यहां पर ये कंपनियां अपनी नयी कारें, बाइक और एडवांस टेक्नोलॉजी को पेश करेंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^