पाकिस्तान में अभियान के दौरान 12 आतंकवादी ढेर
14-Nov-2024 03:38 PM 2017
इस्लामाबाद, 14 नवंबर (संवाददाता) पाकिस्तान में दो अलग-अलग खुफिया-आधारित अभियानों में 12 आतंकवादी मारे गए हैं। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार देर रात यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत और उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में यह अभियान चलाया था। बलूचिस्तान के केच जिले में अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें चार आतंकवादी मारे गए। इसके अलावा, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में आतंकवादियों के ठिकानों पर सुरक्षा बलों के हमले में आठ आतंकवादी मारे गए और छह अन्य घायल हो गए। इलाकों में आतंकवादियों को को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^