पाकिस्तान में भारी बारिश, बाढ़ में 75 लोगों की मौत
30-Aug-2022 01:29 PM 8470
इस्लामाबाद, 30 अगस्त (संवाददाता) पाकिस्तान में मानसून की भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और इससे जुड़े अन्य घटनाओं में पिछले 24 घंटे में कम से कम 75 लोगों की मौत हो गई और अन्य 59 घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने यह जानकारी दी। एनडीएमए द्वारा सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार देश भर में बारिश से संबंधित विभिन्न दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों में कम से कम 27 बच्चे और 17 महिलाएं शामिल है। उन्होंने कहा कि जून के मध्य से मानसूनी बारिश से पाकिस्तान में मरने वालों की संख्या कम से कम 1,136 हो गई है जबकि 1,634 अन्य घायल हुए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^