पाकिस्तान में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
12-Apr-2024 10:05 AM 7229
इस्लामाबाद, 12 अप्रैल (संवाददाता) पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। स्थानीय रिपोर्ट में कहा गया है कि यह घटना फैसलाबाद जिले में हुई जहां एक कार विपरीत दिशा से आ रहे एक यात्री वाहन से टकरा गयी। पुलिस ने कहा कि मृतकों में एक महिला एवं उसके तीन बच्चे शामिल है जो कार में ईद-उल-फितर पर रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि यह हादसा कार की तेज गति के कारण हुआ और कार चालक ने मोड़ लेते समय अपना नियंत्रण खो दिया और कार यात्री वाहन से टकरा गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^