पाकिस्तान में स्कूल वैन पर गोलीबारी, दो बच्चों की मौत, पांच घायल
22-Aug-2024 11:26 PM 4943
इस्लामाबाद, 22 अगस्त (संवाददाता) पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के अटक जिले में गुरुवार को एक स्कूल वैन पर अज्ञात लोगों की ओर से की गयी गोलीबारी में दो बच्चों की मौत हो गयी और पांच बच्चों समेत छह लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ढेरी कोट इलाके में हुए इस जघन्य हमले में दो बच्चों की मौत हो गयी और पांच बच्चे घायल हो गये। मारे गये और घायल हुए सभी बच्चों की उम्र 10 से 12 साल के बीच थी। घटना में स्कूल वैन का ड्राइवर भी घायल हुआ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^