पाकिस्तान में ट्रेलर ने रिक्शे को कुचला , सात लोगों की मौत
10-Nov-2023 12:29 PM 1379
इस्लामाबाद 10 नवंबर (संवाददाता) पाकिस्तान में पूर्वी पंजाब प्रांत के लोधरान जिले में ट्रेलर ने रिक्शा को कुचल दिया जिससे कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। स्थानीय पुलिस ने बताया कि हादसा गुरुवार को उस समय हुआ जब एक परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने रिक्शे को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के बाद फरार ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे पकड़ने के लिए अभियान छेड़ा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^