पाकिस्तान में वैन-ट्रेलर की टक्कर में पांच की मौत, छह घायल
29-Aug-2023 03:34 PM 7959
इस्लामाबाद 29 अगस्त (संवाददाता) पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के रावलपिंडी में वैन और ट्रेलर की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी तथा अन्य छह लोग घायल हो गए। स्थानीय राहत एवं बचाव दल ने यह जानकारी दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना आज सुबह शहर के बाहरी इलाके में हुई, जिसमें यात्री वैन ने पीछे से ट्रेलर से टक्कर मार दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही राहत एवं बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया। घायलों में दो लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना के समय वैन रावलपिंडी से गुजरांवाला शहर की ओर जा रहा था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^