पाकिस्तानी सेना की आतंकवादियों से संघर्ष में दो जवान की मौत, दो आतंकी ढेर
05-Jun-2023 04:22 PM 8058
इस्लामाबाद 05 जून (संवाददाता) पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में सैनिकों और आतंकवादियों के बीच हुई झड़प में दो सैनिकों की मौत हो गयी और दो आतंकवादी मारे गये हैं। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से रविवार की शाम जारी बयान के मुताबिक शनिवार को सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए, जबकि दो अन्य घायल हो गए। इसी दौरान दो सैनिकों की भी मौत हाे गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^