पांच राज्यो के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिलेगी करारी हार : प्रो़ रामगोपाल यादव
25-Sep-2023 07:02 PM 5870
इटावा, 25 सितम्बर (संवाददाता) इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक दल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने दावा किया है कि इस साल के आखिरी में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा, नवगठित इंडिया गठबंधन को रिकार्ड मतों से जीत हासिल होगी और पांचो राज्यों में इंडिया गठबंधन की ही सरकार काबिज होगी। सपा प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव आज सैफई के मेजर ध्यानचंद स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित 68 वे जनपद स्तरीय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^