पांच साल में खनन वाहनों को इलेक्ट्रॉनिक वाहनों से बदलना लक्ष्य: हिन्दुस्तान जिंक
31-Jan-2023 07:53 PM 5547
उदयपुर, 31 जनवरी (संवाददाता) भारतीय खनन क्षेत्र में काम करने वाली वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने अगले पांच सालों में डीजल से चलने वाले अपने सभी खनन वाहनों को बैटरी से चलने वाले वाहनों से बदलने का संकल्प लिया है। कंपनी ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा,“ हिंदुस्तान जिंक ईवी क्रांति में शामिल होने वाली पहली खनन कंपनी है, जो अपने भूमिगत कार्यों के लिये लगातार बदलाव कर इलेक्ट्रिक वाहनों का संचालन कर रही है। कंपनी ने अगले पांच वर्षों में डीजल से चलने वाले सभी 900 खनन वाहनों को बैटरी से चलने वाले वाहनों से बदलने का लक्ष्य रखा है और इसके लिये 100 करोड़ अमेरिकी डालर से अधिक का निवेश निर्धारित किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^