पांच सालों में यूपी ने आकर्षित किया 4.4 लाख करोड़ का निवेश
24-Jan-2024 06:31 PM 3328
लखनऊ 24 जनवरी (संवाददाता) एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य के साथ काम कर रही उत्तर प्रदेश सरकार की निवेश प्रोत्साहन की नीतियों का असर सामने आने लगा है और पिछले पांच वित्तीय वर्षों में राज्य चार लाख 42 हजार 850 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित करने में सफल रहा है। अधिकृत सूत्रों ने बुधवार को बताया कि हाल ही में संपन्न अध्ययन के अनुसार उत्तर प्रदेश ने 2018-19 और 2022-23 के बीच चार लाख 41 हजार 850 करोड़ रुपये से अधिक की नई निवेश परियोजनाओं को आकर्षित किया जबकि दो लाख 65 हजार 765 करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूरी कीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^