पॉवेल, हुसैन की साझेदारी ने विंडीज को 153 तक पहुंचाया
19-Oct-2022 09:49 PM 7218
होबार्ट, 19 अक्टूबर (संवाददाता) वेस्ट इंडीज ने जॉनसन चार्ल्स (45), रोवमैन पॉवेल (28) और अकील हुसैन (23) के महत्वपूर्ण योगदानों की मदद से आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के पहले दौर के मैच में बुधवार को ज़िम्बाब्वे के सामने 154 रन का लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट इंडीज की शुरुआत अच्छी रही और उन्होंने 12 ओवर में दो विकेट के नुकसान 89 रन बना लिये। इसके बाद ज़िम्बाब्वे के स्पिनरों ने कैरिबियाई मध्यक्रम को अपनी फिरकी में फंसाया और वेस्ट इंडीज ने 12 रन के अंतराल में चार विकेट गंवा दिये। सिकंदर रज़ा ने शमारह ब्रूक्स और जेसन होल्डर को आउट किया, जबकि सीन विलियम्स ने कप्तान निकोलस पूरन का बहुमूल्य विकेट लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^