पायलट ने कांग्रेस के बंद का समर्थन के लिए आम जनता का आभार व्यक्त किया
21-Sep-2024 10:24 PM 2507
रायपुर 21 सितंबर (संवाददाता) कांग्रेस के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कांग्रेस के द्वारा बुलाये गए बंद का समर्थन देने के लिए राज्य की जनता छोटे-बड़े व्यापारियों व उद्योगपतियों सभी का आभार व्यक्त किया है। श्री पायलट ने कहा कवर्धा की हृदय विदारक घटना के बाद तथा राज्य की बिगड़ती क़ानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने यह बंद बुलाया था। जनता ने एक दिन के लिए अपने काम काज को बंद करके राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार की विफलता के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^