पदयात्रा में रामधुन गाएं कार्यकर्ता : दिग्विजय
16-Dec-2021 05:59 PM 8567
भोपाल, 16 दिसंबर (AGENCY) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की ओर से 18 दिसंबर को उत्तरप्रदेश के अमेठी में की जाने वाली पदयात्रा को देखते हुए अपने क्षेत्र में पदयात्रा करें और इस दौरान रामधुन गाएं। श्री सिंह ने आज अपने ट्वीट में कहा कि श्री राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी 18 दिसंबर को अमेठी में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के जन जागरण अभियान के अंतर्गत पदयात्रा करेंगे। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे भी अपने-अपने क्षेत्र में पदयात्रा कर जनता की आवाज़ बुलंद करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता रात को किसी गांव में रुकें। सुबह रामधुन के साथ प्रभात फेरी करें और जनता को 'भाषण' देने के बजाय उनके साथ जन संवाद करें। उन्होंने सभी से गांधी टोपी लगाने और अनुशासन का पालन करने का भी आग्रह किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^