पढ़ाई के लिए समय की पाबंदी नहीं: आनंदीबेन
26-Sep-2023 09:25 PM 7937
प्रयागराज,26 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को कहा कि विद्यार्थियों में पढ़ाई के लिए समय की पाबन्दी नहीं होनी चाहिए और विद्यार्थियों को छह घंटे की नींद पर्याप्त है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के सरस्वती परिसर में आयोजित 18वें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुए श्रीमती पटेल ने कहा कि पढ़ाई के लिए समय की पाबन्दी नहीं होनी चाहिए, छह घंटे की नींद पर्याप्त है और 18 घंटे में प्लानिंग कर पढ़ाई की जा सकती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम करके यह उपलब्धि हासिल किया है। जिसकी प्रेरणा से यह मुकाम आप लोगों को हासिल हुआ है, घर जाकर माता को प्रणाम करना।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^