पहाड़ी राज्यों के समान पंजाब के उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जाए:मान
23-Oct-2024 11:41 PM 1857
चंडीगढ़, 23 अक्टूबर (संवाददाता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को नीति आयोग की एक उच्च स्तरीय टीम के समक्ष पड़ोसी पहाड़ी राज्यों के समान राज्य के उद्योगों को प्रोत्साहन देने की मांग की। एमएसएमई निर्यात कार्यशाला के उद्घाटन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी राज्यों के समान पंजाब के उद्योगपतियों को सब्सिडी और प्रोत्साहन देना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के नाते पंजाब को पहाड़ी राज्यों की तर्ज पर व्यापार में आसानी का दर्जा दिया जाना चाहिए। मान ने कहा कि इससे राज्य के व्यापक औद्योगिक विकास को सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों को प्रोत्साहन के कारण राज्य औद्योगिक विकास में पिछड़ गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^