पैंथर्स पार्टी के संस्थापक भीम सिंह का निधन
31-May-2022 06:13 PM 5551
जम्मू 31 मई (AGENCY) जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय पैंथर्स पार्टी के संस्थापक प्रोफेसर भीम सिंह का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 82 साल के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “मैं दिवंगत भीम सिंह के निधन से दुखी हूं, वह एक विद्वान व्यक्ति थे। मैं उनके साथ अपनी बातचीत को हमेशा याद रखूंगा। जिन्होंने जम्मू-कश्मीर के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मैं उनके परिवार और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।” पूर्व सांसद डॉ कर्ण सिंह ने भी प्रोफेसर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "वह एक बेहद बुद्धिमान और प्रेरित व्यक्ति, एक प्रतिभाशाली वकील और एक आक्रामक राजनीतिक कार्यकर्ता थे। हम सभी उनकी उपस्थिति को याद करेंगे।” प्रो. सिंह को अस्वस्थ होने के कारण कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के रामनगर में 17 अगस्त 1941 को उनका जन्म हुआ था। वह एक प्रसिद्ध लेखक और उच्चतम न्यायालय के वकील थे। गौरतलब है कि तेजतर्रार छात्र नेता के रूप में विख्यात प्रो. सिंह ने 80 के दशक में पैंथर्स पार्टी की स्थापना की थी। वह चेनानी-घोर्डी (उधमपुर) से जम्मू-कश्मीर विधानसभा (1977-87) के लिए चुने गए और उन्हें राष्ट्रीय एकता परिषद (1991-2016) का सदस्य नामित किया गया। इस बीच नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष व सांसद फारुख अब्दुल्ला ने पैंथर पार्टी के अध्यक्ष भीम सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते कहा कि वह हमेशा जम्मू कश्मीर के लोगों के अधिकार एवं एकता एवं मानवता की बात करते थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^