पलामू : बूढ़ा पहाड़ के आठ बूथ के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुई पोलिंग पार्टी
12-May-2024 08:24 PM 2758
डालटनगंज, 12 मई (संवाददाता) झारखंड के पलामू लोकसभा चुनाव में डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले कुख्यात रहे बूढ़ा पहाड़ इलाके के आठ मतदान केंद्र के लिए पोलिंग पार्टी को वायु सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया। सभी मतदान दल गढ़वा जिले में लैंड करेंगे और 13 मई की सुबह 7 बजे से मतदान कराएंगे। सभी मतदानकर्मियों को मेदिनीनगर के जीएलए कॉलेज स्थित डिस्पैज सेंटर से बस द्वारा चियांकी हवाई अड्डा भेजा गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^