पलानीस्वामी ने मोदी-शाह को दिया धन्यवाद
12-Apr-2025 12:26 AM 4732
चेन्नई, 11 अप्रैल (संवाददाता) अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने कहा है कि अन्नाद्रमुक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गठबंधन तमिलनाडु को द्रमुक के बुरे शासन से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री पलानीस्वामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और अन्नाद्रमुक के गठबंधन की घोषणा पर अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया में इसे 2026 के विधानसभा चुनावों के वास्ते महत्वपूर्ण बताया। साथ ही इस निर्णायक क्षण में उनका (श्री पलानीस्वामी) समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^