पंचायत चुनाव अपने दम पर लड़ेगी सुभासपा: राजभर
27-May-2025 11:35 PM 3904
आजमगढ़ 27 मई (संवाददाता) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी पंचायत चुनाव में अकेले दम पर लड़ेगी। आजमगढ़ जिले के हरिऔध कला केंद्र में पार्टी पदाधिकारी के साथ आयोजित एक बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री राजभर ने कहा कि जमीनी स्तर पर पार्टी काम कर रही है और आने वाले दिनों में पंचायत चुनाव पार्टी अकेले दम पर लड़ेगी इसीलिए पदाधिकारी का सम्मेलन किया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^