पंजाब की अर्थव्यवस्था सही दिशा में आगे बढ़ रही है: चीमा
26-Jan-2024 06:45 PM 5877
जालंधर, 26 जनवरी (संवाददाता) पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब की अर्थव्यवस्था सही दिशा में आगे बढ़ रही है और हर क्षेत्र के विकास को गति देने के लिये लगातार सुधार किए जा रहे हैं। 75वें गणतंत्र दिवस समारोह दौरान स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद अपने संबोधन में श्री चीमा ने कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने प्रत्येक कदम उठाया जा रहा है तथा मार्च 2022 में आप सरकार के गठन बाद बेहतर योजना और प्रभावी नीतियों के कारण रिकार्ड टैक्स इकठ्ठा किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के ठोस प्रयासों से पंजाब ने जीएसटी लागू कर राजस्व में 16.52 प्रतिशत और उत्पाद शुल्क से 10.4 प्रतिशत राजस्व की बढोतरी की है। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष दिसंबर 2023 तक पंजाब ने कर राजस्व के तौर पर 27931.16 करोड़ रुपये एकत्र किए हैं जबकि वर्ष 2022 की समान अवधि के दौरान यह आंकड़ा 24468.14 करोड़ रुपये था। उन्होंने कहा कि पंजाब ने पिछले साल की तुलना में चालू वित्त वर्ष के दौरान दिसंबर तक वैट, सीएसटी, जीएसटी, पीएसडीटी और उत्पाद शुल्क से कुल राजस्व में 14.15 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^