पंजाब में ड्रग माफियाओं को संरक्षण दे रही है आप सरकार: चुघ
25-Jun-2024 08:54 PM 2511
चंडीगढ़, 25 जून (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मंगलवार को भगवंत मान सरकार की राज्य में ड्रग की समस्या को रोकने में विफल रहने के लिए कड़ी निंदा की। पिछले पांच दिनों में तरनतारन में चार ड्रग एडिक्ट की मौत पर कड़ी आपत्ति एवम चिंता जताते हुए श्री चुघ ने कहा कि राज्य के सभी हिस्सों से खतरनाक संकेत मिल रहे हैं, लेकिन पूरी सरकारी मशीनरी पंजाब में ड्रग की समस्या को रोकने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में अमृतसर में एक ड्रग एडिक्ट महिला का वीडियो वायरल हुआ, जिसने पूरे राज्य को चौंकाने वाला संदेश दिया कि नशीले पदार्थों की समस्या न केवल लड़के बल्कि महिलाओं में और अन्य जगहों पर भी गंभीर रूप से फैल गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^