पंजाब सरकार को अपने नागरिकों की सुरक्षा करनी चाहिए सुनिश्चित-गहलोत
29-May-2022 11:16 PM 4436
जयपुर 29 मई (AGENCY) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रसिद्ध गायक सिद्धू मुसेवाला की हत्या को दुखद बताते हुए कहा है कि पंजाब सरकार को अपने सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। श्री गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से आज रात कहा कि पब्लिसिटी के लिए सुरक्षा से छेड़छाड़ एकदम गलत है। पंजाब ने मुख्यमंत्री श्री बेअंत सिंह समेत हजारों लोगों को खोया है। पंजाब में शान्ति कायम रखने के लिए सरकार को सभी जरूरी कदम समय रहते उठाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रख्यात गायक एवं पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्री सिद्धू मूसेवाला की हत्या का समाचार दुखद है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि संगीत के क्षेत्र में श्री मूसेवाला का योगदान याद रखा जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^