पंकज चौधरी ने आंकाक्षी जिले उधमसिंहनगर के विकास कार्यों की समीक्षा की
16-Apr-2022 09:04 PM 4322
नैनीताल/ रूद्रपुर, 16 अप्रैल (AGENCY) केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को रुद्रपुर में आकांक्षी जिले के अन्तर्गत किये जा रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश में सभी जिले विकास एक बराबर एवं एक समान हो और कोई भी जिला विकास के क्षेत्र में न पिछड़े। इस बात को ध्यान में रखते हुए आकांक्षी जिलों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि महत्वाकांक्षी जिलों के मापदंडों में स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास, कृषि एवं संसाधन के सभी मापदंडों पर जनहित में और अधिक संजीदगी से कार्य करने की आवश्यकता है। सभी जिलों के चहुंमुखी विकास व प्रशासनिक अधिकारियों में प्रतिस्पर्धा की भावना रखने के लिए पुरस्कार की भी व्यवस्था योजना के अन्तर्गत की गई है। उन्होंने कहा कि अन्तिम छोर के पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिक्षा में सुधार के साथ ही स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर भी विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है, क्योंकि आकांक्षी जिले के कई पैरा मीटर इससे प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि आजादी अमृत महात्वस के अन्तर्गत जनपद में जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कम से कम 75 जलाशयों का निर्माण हेतु कार्य योजना तैयार करते हुए कार्य किये जाये। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा के सुझाव पर कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में वर्तमान आवश्यकताओं पर आधारित एक वर्ष तथा छह माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जायें ताकि उद्योगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार स्थानीय स्तर पर ही कुशल व्यक्ति प्राप्त हो सकें। उन्होंने गदरपुर की ग्राम पंचायत आनन्दखेड़ा में ग्राम्य विकास विभाग एवं पंचायतरी राज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वजल व 14वां राज्य वित्त की योजनाओं का निरीक्षण भी किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^