पर्ल वी पुरी का पंजाबी गाना 'होरा नू' रिलीज
04-Dec-2022 03:30 PM 6602
मुंबई, 04 दिसंबर (संवाददाता) टीवी अभिनेता और गायक पर्ल वी पुरी का पंजाबी गाना 'होरा नू' रिलीज हो गया है। होरा नू गाना प्लेटिनम म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।इस गाने के म्यूजिक वीडियो में पर्ल वी पुरी के साथ स्टनिंग सारा गुरपाल नज़र आ रही हैं। दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई है। अभय सिन्हा के सहयोग से प्लेटिनम संगीत ने इस पंजाबी गीत होरा नू का आधिकारिक वीडियो रिलीज किया है। इस भावपूर्ण ट्रैक को सारा गुरपाल के साथ पर्ल वी पुरी ने गाया है। गाने के बोल और कंपोज़िशन असली गोल्ड ने दिए हैं जबकि म्यूजिक मुज़िक एमी ने दिया है। गाने को लेकर पर्ल वी पुरी ने कहा कि सच्चा प्रेमी आपकी दौलत से प्रभावित नहीं होता, क्योंकि वह जानता है कि सच्चा प्यार अनमोल है। इसी थीम को लेकर इस गाने का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि होरा नू एक बहुत ही अनूठा गीत है, इसकी कहानी और कथानक बहुत दिलचस्प है, और जो बात इसे और खास बनाती है वह यह दूसरा गीत है, जिसे मैंने गाया है। यह बहुत सुंदर उभर कर आया है। इसके बोल से लेकर गीत तक फाइनल मेकिंग में कड़ी मेहनत की गई है। मुझे उम्मीद था कि वे इसे पसंद करेंगे और आपने इसे पसंद किया है। यह हमारे लिए प्रेरणा है। गौरतलब है कि होरा नू गाने के को प्रॉड्यूसर प्रशांत शर्मा हैं। प्रोड्यूसर आदित्य सिन्हा और हर्षित तोमर हैं। निर्देशक हर्ष त्रिपाठी हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^