परंपरागत औषधियों को संरक्षित करने की जरूरत: जगन्नाथ
19-Apr-2022 09:11 PM 2358
जामनगर 19 अप्रैल (AGENCY) मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद्र जगन्नाथ ने मंगलवार को कहा कि परंपरागत औषधियों को पीढ़ियों ने विकसित किया है और इन्हें संरक्षित किए जाने की जरूरत है। श्री जगन्नाथ में यहां डब्ल्यू एच ओ वैश्विक परंपरागत औषधि केंद्र के भवन के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेते हुए कहा कि हमारी परंपरागत औषधियां कई पीढ़ियों के मेहनत का परिणाम है। इन को विकसित करने में लंबा समय लगा है। उन्होंने कहा कि यह औषधियां स्थानीय स्तर पर समुदाय इस्तेमाल करते हैं और यह प्रभावी रहती हैं। उन्होंने कहा कि इन औषधियों और चिकित्सा पद्धतियों का संरक्षण किया जाना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि यह केंद्र प्राकृतिक वस्तुओं का संरक्षण करने और समर्थन करने में सफल रहेगा। इससे पूरी दुनिया में आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं मिल सकेंगी और वे उनकी पहुंच में होंगी। उन्होंने माॅरीशस में आयुर्वेद के विकास और संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस केंद्र के बनने से परंपरागत औषधियों का विकास होगा और उनमें नई संभावनाएं बनेंगी। मॉरीशस के प्रधानमंत्री भारत की यात्रा पर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^