पर्यटन मंत्री सिंह ने किया कल्याण मंडपम का लोकार्पण
08-Jun-2025 06:55 PM 6565
फिरोजाबाद 08 जून (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह ने नगर पंचायत क्षेत्र मक्खनपुर में जनहित में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का लोकार्पण करते हुए कहा प्रदेश सरकार निर्धन और आसहाय गरीबों के उत्थान के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू करने लिए पूरी तरह संकल्पित है। मक्खनपुर नगर पंचायत में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री द्वारा प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 3,25 करोड रुपए की लागत से तैयार कल्याण मंडपम का विधिवत लोकार्पण रविवार को किया गया ।‌इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा शासन के द्वारा गरीबों और असहायों को विवाह शादी आदि सामाजिक कार्यों में प्रयोग के लिए नगर पंचायत स्तर पर कल्याण मंडपम आधुनिक सुविधाओ से युक्त बनवाए जा रहे हैं उसी क्रम में आज फिरोजाबाद जनपद के प्रथम कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^