पश्मीना रोशन के नए लुक ने बढ़ाई उत्सुकता
05-May-2025 03:16 PM 6335
मुंबई, 05 मई (संवाददाता) बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन ने अपने नए लुक से लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है।वर्ष 2024 में प्रदर्शित फिल्म इश्क़ विश्क़ रिबाउंड से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पश्मीना रोशन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने छोटे बालों की तस्वीरें शेयर कर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने पोस्ट को केवल “चॉप-चॉप” कैप्शन के साथ शेयर किया, जिससे फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में उत्सुकता और अटकलें तेज़ हो गई हैं। पश्मीना के इस लुक में अचानक आए बदलाव ने सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह किसी नए किरदार की तैयारी का हिस्सा है। फिल्म इंडस्ट्री में जब कोई कलाकार अपने लुक में इतना बड़ा बदलाव करता है और कोई ठोस वजह सामने नहीं आती, तो अक्सर इसे किसी आने वाली फिल्म के रोल की तैयारी माना जाता है।फिलहाल पश्मीना की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फिल्मी दुनिया में अक्सर ऐसे छोटे बदलाव किसी बड़े एलान का संकेत होते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^