पटाखों पर प्रतिबंध के पिछले आदेशों के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा
29-Oct-2021 10:19 PM 2903
नयी दिल्ली 29 अक्टूबर (AGENCY) उच्चतम न्यायालय ने पटाखों की बिक्री, निर्माण और परिवहन पर प्रतिबंध के अपने पिछले आदेशों को किस तरह से लागू किया जाये , इस संदर्भ में शुक्रवार को अपना अंतरिम आदेश सुरक्षित रख लिया। न्यायमूर्ति एम आर शाह की अध्यक्षता वाली दो न्यायाधीशों की पीठ ने याचिकाकर्ताओं और प्रतिवादी समेत विभिन्न पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अपना अंतरिम आदेश सुरक्षित रख लिया। न्यायालय नकली ग्रीन पटाखों के निर्माण के मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच के आदेश देने के मुद्दे पर भी विचार कर सकती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^