पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक समेत छह आईएएस अधिकारी का तबादला
25-Jun-2024 11:27 PM 5465
पटना 25 जून (संवाददाता) बिहार सरकार ने प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के छह अधिकारियों का आज तबादला कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग को ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक को बिहार राज्य पथ विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वह अगले आदेश तक पथ निर्माण विभाग के विशेष सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव चंद्रशेखर सिंह को पटना के जिलाधिकारी के पद पर स्थानांतरण किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^