पटेल को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की बहनों ने बांधी राखी
11-Aug-2022 06:32 PM 3639
गांधीनगर, 11 अगस्त (AGENCY) प्रजापति ब्रह्माकुमारी और समाज के विभिन्न वर्गों की बहनों ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को गुरुवार को राखी बांध रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। आज रक्षाबंधन के पवित्र अवसर पर राखी बांधने के लिए सुबह से ही अहमदाबाद शहर, जिले तथा गांधीनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में माताओं और बहनों का विशाल समूह यहां मुख्यमंत्री निवास स्थान पर पहुंचा। इन सभी बहनों ने मंगलकामनाएं व्यक्त की कि श्री पटेल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में गुजरात विकास और प्रगति की नयी ऊंचाइयों को पार करे। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों की शुभकामनाओं को दिल से स्वीकार किया। राज्य मंत्री श्रीमती निमिषाबेन सुथार भी इस अवसर पर मौजूद रहीं और उन्होंने भी मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल को राखी बांधी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^