पत्रकारों को राष्ट्रहित में सच को खरा खरा कहना चाहिए -आंबेकर
29-Jun-2024 10:37 PM 8852
दिल्ली 29 जून (संवाददाता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने शनिवार को कहा कि पत्रकारों को राष्ट्रहित में सच को खरा खरा कहना चाहिए और सूचना क्रांति के इस युग में खबरें ऐसे प्रस्तुत करनी चाहिए कि उसका समाज पर बुरा प्रभाव न पड़े। इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के तत्वावधान में आज यहां आयोजित देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2024 का आयोजन किया गया। कांस्टीटयूशन क्लब के स्पीकर हॉल एनेक्सी में आयोजित इस सम्मान समारोह में विभिन्न श्रेणियों में 12 पत्रकारों सम्मानित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए। वहीं एबीपी न्यूज़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अविनाश पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बोथरा फाउंडेशन ट्रस्ट, दिल्ली के मुख्य परामर्शक एवं ट्रस्टी शुभ करण बोथरा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^