पवन सिंह का गाना ‘आहो राजा’ रिलीज
29-Nov-2024 03:49 PM 5618
मुंबई, 29 नवंबर (संवाददाता) भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘आहो राजा’ रिलीज हो गया है। गाना आहो राजा वेब म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और चंद घंटों में लाखों व्यूज हासिल कर चुका है। गाने में दर्शन बनिक के साथ पवन सिंह की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री भी कमाल की है। आहो राजा एक पेपी डांस नंबर है, जिसमें मस्ती और धमाल का बेहतरीन तड़का देखने को मिलता है। गाना आहो राजा को लेकर पवन सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। इसे तैयार करने में हमारी पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है। 'आहो राजा' एक ऐसा गाना है, जो हर पीढ़ी के लोगों को पसंद आएगा और डांस फ्लोर पर धूम मचाएगा।इस गाने का म्यूजिक और लिरिक्स खासतौर पर युवा दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। गाने की एनर्जी और बीट्स आपको झूमने पर मजबूर कर देंगी। हमने इसे मॉडर्न टच के साथ भोजपुरिया अंदाज में पेश किया है, जो दर्शकों को एक नया अनुभव देगा।गाना आहो राजा के संगीतकार प्रियांशु सिंह और गीतकार प्रिंस प्रियदर्शी हैं। निर्देशक दीपांश सिंह और प्रबंधन अमित सिंह का है। कोरियोग्राफर गोल्डी और सनी, डीओपी वज़ीर और रवि है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^