पवन सिंह के गाने 'तुमसा कोई प्यारा' पर बने एक मिलियन रिल्स
13-Jan-2022 12:28 PM 1433
मुंबई, 13 जनवरी (AGENCY) भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के गाने 'तुमसा कोई प्यारा' पर एक मिलियन से अधिक रिल्स बन गये हैं। पवन सिंह ने एक बार फिर से रिकॉर्ड बना दिया है। यह रिकॉर्ड टिप्स भोजपुरी से रिलीज गाना 'तुमसा कोई प्यारा' पर बने रिल्स को लेकर है। इस गाने पर अब तक एक मिलियन से ज्यादा रिल्स बन चुके हैं। पवन सिंह ने 'तुमसा कोई प्यारा' गाना को एक मिलियन रिल्स बनाये जाने पर इसे सेलिब्रेट अपने फेसबुक पेज से किया और कहा कि गाना 'तुमसा कोई प्यारा' पर 10 लाख रिल्स बनाकर आप लोगों ने जो प्यार दिया, उसके लिए शुक्रिया। ऐसे ही रिल्स बनाते रहें और प्यार आशीर्वाद बरसाते रहें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^