पवन सिंह की फिल्म 'जियो मेरी जान' का फर्स्ट लुक रिलीज
17-Jan-2024 12:31 PM 4521
मुंबई, 17 जनवरी (संवाददाता) भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की आने वाली फिल्म ‘जियो मेरी जान’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।जे पी स्टार पिक्चर्स प्रस्तुत फिल्म जियो मेरी जान के फर्स्ट लुक में दिखाई देता है कि पवन सिंह की शर्ट बुरी तरह फटी हुई है। उनके हाथ में एक चप्पल है और चेहरे पर चोट के निशान हैं।जियो मेरी जान के निर्माता उमा शंकर प्रसाद और सह निर्माता आयुष राज गुप्ता हैं, जबकि फिल्म के निर्देशक अनंजय रघुराज हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के पोस्टर में पवन सिंह का नया अंदाज दुनिया के सामने है। लेकिन फिल्म में पवन सिंह का जलवा दर्शकों को खूब देखने को मिलेगा। फिल्म के डायलॉग एक से बढ़कर एक हैं, जो पवन सिंह के स्टारडम को खूब सूट भी करती है। इसके अलावा पवन सिंह की अदाकारी का जवाब नहीं, जब लोग यह फिल्म देखेंगे, तब उन्हें अंदाजा लग जायेगा कि पवन सिंह की फिल्म ब्लॉक बस्टर क्यों हो जाती है। फिल्म में गीत संगीत भी मजबूत पक्ष है।फिल्म जियो मेरी जान की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। संगीतकार रजनीश मिश्रा, प्रियांशु सिंह, छोटू रावत हैं, जबकि गीतकार विनय बिहारी, आशुतोष तिवारी, अरुण बिहारी हैं। फिल्म के कोरियोग्राफर रिक्की गुप्ता एमके गुप्ता (जॉय), सोनू सिंह हैं। एक्शन दिलीप यादव एवं रौशन का है और कला निर्देशक संजय कुमार हैं।फिल्म में पवन सिंह, रूपाली जाधव और सपना चौहान के साथ विनीत विशाल, साहिल सिद्दीकी, अयान सिंह, दिवंगत - ब्रजेश त्रिपाठी, जफर खान, संजीव मिश्रा, धामा वर्मा, रवि तिवारी, सुजीत भट्ट मुख्य भूमिका में हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^