पीएम मोदी के नामांकन दाखिल करने के दिन ही चाचा पड़ गए बीमार : तेजस्वी
14-May-2024 11:03 PM 6252
मधुबनी 14 मई (संवाददाता) बिहार विधानसभा में विपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने चुटकी लेते हुए आज कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी से नामांकन पत्र दाखिल करने के दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (चाचा) बीमार पड़ गये। श्री यादव ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में मंगलवार को यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री कुमार ने वर्ष 2024 में केंद्र की सत्ता से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बाहर करने के लिए एक बार उन्हें सुझाव दिया था। उनके सुझावों के अनुसार ही वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जा सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^