पीएम मोदी ने स्थापित की जन सहभागिता की नयी संस्कृति: धामी
10-Jun-2025 11:44 PM 1250
देहरादून, 10 जून (संवाददाता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्ष केे कार्यकाल में जन सहभागिता शासन की आत्मा बन गयी है। अब सरकार का अर्थ बदल गया है। सरकार ‘रिफॉर्म, परफॉर्म तथा ट्रांसफॉर्म’ की भावना से संचालित हो रही है। श्री धामी ने श्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर यहां भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इन 11 साल में विकास और विरासत के इस सफ़र ने देश की तस्वीर और देशवासियों की हालात बदलने का ऐतिहासिक काम किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^