पीएनबी मेटलाइफ पंजाब ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप की शानदार शुरुआत
01-Nov-2023 07:24 PM 7337
जालंधर 01 नवंबर (संवाददाता) पंजाब में जालंधर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने स्थानीय रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में पांच दिवसीय पीएनबी मेटलाइफ पंजाब ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का बुधवार को शुभारंभ किया। टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते हुए चीफ रेफरी रवि चौहान ने बताया कि इस चैंपियनशिप में पंजाब के करीब 900 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अंडर नौ से लेकर अंडर 17 तक लड़के और लड़कियों के एकल के मुकाबले करवाये जा रहे हैं। चैंपियनशिप में 516 लड़के और 222 लड़कियां हिस्सा ले रहे हैं। विजेताओं को चार नवंबर को तीन लाख के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के लिये खान-पान का विशेष तौर से प्रबंध किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^