पीजीआई इंडिया और सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स ने ‘प्लेटिनम इवारा नोवा कलेक्शन’किया लाँच
08-Jun-2024 06:41 PM 2763
नयी दिल्ली 08 जून (संवाददाता) प्लेटिनम गिल्ड इंटरनेशनल (पीजीआई) इंडिया ने सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स के साथ मिलकर भारतीय महिलाओं को समर्पित, प्लेटिनम इवारा नोवा कलेक्शन पेश किया है। कंपनी ने आज यहां कहा कि अपनी आठ दशक से ज्यादा पुरानी विरासत के साथ, सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स इंडिया अपनी उच्च गुणवत्ता की ज्वेलरी के लिए मशहूर है, जो बेहतरीन कारीगरी, असाधारण डिज़ाईन, और कालातीत सौंदर्य का प्रतिनिधित्व करती है। रचनात्मकता और कलात्मकता पर जोर देते हुए इस नए प्लेटिनम ज्वेलरी कलेक्शन में स्टेटमेंट ज्वेलरी की विशाल श्रृंखला है, जो विभिन्न अवसरों पर अनेक तरह के परिधानों के साथ पहनी जा सकती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^