पीके सिन्हा के आईसीआईसीआई बैंक के अंशकालिक अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति को मंजूरी
25-May-2024 07:23 PM 8372
मुंबई, 25 मई (संवाददाता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 1 जुलाई, 2024 से तीन साल की अवधि के लिए आईसीआईसीआई बैंक के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में श्री पीके सिन्हा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। आईसीआईसीआई बैंक ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि आरबीआई ने 24 मई, 2024 के अपने पत्र के जरिए 1 जुलाई, 2024 से तीन साल की अवधि के लिए बैंक के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में प्रदीप कुमार सिन्हा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। श्री सिन्हा श्री जी सी चतुर्वेदी का स्थान लेंगे, जो 30 जून, 2024 को सेवानिवृत्त होंगे। पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी श्री सिन्हा ने प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) में जाने से पहले चार साल से अधिक समय तक कैबिनेट सचिव के रूप में कार्य किया। 44 साल की लगातार सेवा के बाद वह मार्च 2021 में वहां से सेवानिवृत्त हुए थे। 1976 में दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री सिन्हा 1977 में सिविल सेवा में शामिल हुए। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^