पीलीभीत के हाकी खिलाड़ी सिमरनजीत का भव्य स्वागत
20-Aug-2021 10:56 PM 1514
पीलीभीत, 20 अगस्त (AGENCY) टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करने वाले हॉकी के खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह का आज उनके गृह जिले उत्तर प्रदेश के पीलीभीत पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सिमरनजीत की एक झलक पाने को आतुर सभी लोग के हांथो में फूल मालाएं थी, प्रशंसक अपने देश के हीरो के गले तक पंहुंचकर अपना प्यार उड़ेलने को आतुर थे। पीलीभीत शहर के व्यापारियों ने सिमरनजीत के स्वागत के लिए सत्कार समारोह का आयोजन किया। जिसमें जिलाधिकारी पुलकित खरे व पुलिस अधीक्षक दिनेश पी व भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह सहित कई बड़ी हस्तियां भी मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^